महाराष्ट्र

भारतीय जनता पार्टी के सोलापुर जिलाध्यक्ष श्रीकांत देशमुख का एक होटल में भाजपा महिला मोर्चा की नेता के यौन उत्पीड़न का वीडियो क्लिप वायरल !

भारतीय जनता पार्टी के सोलापुर जिलाध्यक्ष श्रीकांत देशमुख का एक होटल में भाजपा महिला मोर्चा की नेता के यौन उत्पीड़न का वीडियो क्लिप वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में संबंधित महिला देशमुख की ओर मोबाइल का कैमरा करके दिखा रही है। देशमुख बिस्तर पर बैठे हुए हैं। जबकि महिला मोबाइल के कैमरे के सामने आकर देशमुख का नाम लेते हुए उसे फंसाने का आरोप लगाती है।

यह सुनते ही देशमुख भी बिस्तर से उठकर आते है और महिला का मोबाइल लेने का प्रयास करते हुए सुनाई पड़ते है। इसके बाद कैमरा बंद हो जाता है।

बेडरूम में देशमुख के साथ दिख रही महिला का उनसे क्या संबंध है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
श्रीकांत देशमुख ने डेढ़ साल पहले सोलापुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष का पद ग्रहण किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×