मनोरंजन

राजपाल यादव सड़क पे बैठकर सेकने लगे रोटियां, बताया रोटी ही नहीं पापड़ भी बहुत बेले है सादगी देख मुरीद हुए फैंस ! देखिये वीडियो

राजपाल यादव सड़क पे बैठकर सेकने लगे रोटियां, बताया रोटी ही नहीं पापड़ भी बहुत बेले है सादगी देख मुरीद हुए फैंस !

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर राजपाल यादव हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। राजपाल पर्सनल लाइफ में बेहद ही सादगी भरा जीवन बिताते हुए नजर आते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है उनका सामने आया ये वीडियो, जिसमें एक्टर लोगों के बीच जाते हैं और जमीन पर बैठकर चूल्हे के सामने रोटी बनाने लगते हैं और उनके बीच हंसी-मजाक करते हैं। इस वीडियो को देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा।

इस वीडियो को खुद राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। एक्टर वीडियो में कुछ लोगों के बीच जाकर वहां बैठ जाते हैं और खुद चूल्हे पर रोटियां बनााने लगते हैं। इस दौरान वो काफी मस्ती-मजाक भी करते हैं। वो रोटियां को बिल्कुल अलग ही अंदाज में बोलेते हैं। इस पर जोक मारते हुए वो कहते हैं- जिंदगी में पापड़ बहुत बेले हैं। ये सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं। इससे पहले एक्टर ये बोलते हुए दिखाई देते हैं, ‘7 स्टार होटल का साग बनवा लो, लेकिन इस व्यवस्था को कोई चुनौती नहीं दे सकता।’

 

इस वीडियो को शेयर करते हुए राजपाल यादव ने एक शानदार कैप्शन दिया, ‘अपने देश के देसी खाने का कोई जवाब नहीं, इस्से अच्छा कोई स्वाद नहीं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×