मनोरंजन
मराठी और बॉलिवुड फिल्म ऐक्टर रमेश देव का दिल का दौरा पड़ने से निधन !
मराठी और बॉलिवुड फिल्म ऐक्टर रमेश देव का दिल का दौरा पड़ने से निधन !
मराठी और बॉलिवुड फिल्म इंडस्ट्री के पॉप्युलर ऐक्टर रमेश देव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 93 वर्ष के थे। चार दिन पहले ही उन्होंने अपना 93वां जन्मदिन मनाया था। रमेश देव ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 285 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों का हिस्सा रहे रमेश देव ने बुधवार को आखिरी सांस ली।
रमेश देव का जन्म कोल्हापुर, महाराष्ट्र में 30 जनवरी को हुआ था। उनकी पहली हिंदी फिल्म राजश्री प्रॉडक्शंस की ‘आरती’ थी। अपने लंबे करियर में उन्होंने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सितारों के साथ काम किया।