नई दिल्ली

LPGCylinder में 50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का मोदी सरकार के खिलाफ ज़बरदस्त प्रदर्शन !

देश में कमरतोड़ महंगाई के बाद LPGCylinder में 50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का मोदी सरकार के खिलाफ ज़बरदस्त प्रदर्शन !

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के खत्म होने के बाद अब आम जनता पर महंगाई की मार पड़नी शुरू हो गई है। मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। इसके अलावा रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी पचास रुपये बढ़े हैं। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में विजय चौक पर प्रदर्शन किया।

 

विजय चौक पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन, कार्यकारिणी सदस्यों एवं जिला अध्यक्षों ने विरोध मार्च निकाला और सरकार से मांग की कि लगातार बढ़ती हुई महंगाई पर नियंत्रण पाया जाए।

 

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन ने कहा कि हाल ही में थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल के दामों में 25 रुपए की वृद्धि से लोग अभी उबर ही रहे थे कि सिलेंडर के दाम में अब 50 रुपये की बढ़ोतरी ने करेले पर नीम चढ़ा जैसी स्थिति कर दी है। इस बीच पुलिस की चौतरफा बैरिके¨डग के कारण सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर धारा 188 में मुक़दमा दर्ज किया गया। हालांकि बाद में उन्हें थाने ले जाकर छोड़ दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×