मनोरंजन

फिल्म लगान-देवदास हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्म के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,

फिल्म लगान-देवदास हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्म के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,

फेमस आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार यानी 2 अगस्त को खुदकुशी कर ली। उन्होंने मुंबई के नजदीक करजत के एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर सुसाइड किया है। उनके मैनेजर ने बताया कि देसाई ने करीब 3 बजे आत्महत्या की। उनकी उम्र 58 साल थी। वे अपना ज्यादातर वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे।

महाराष्ट्र के विधायक महेश बाल्दी ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी आत्महत्या की वजह ये हो सकती है।

मई में एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने देसाई पर 51.7 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। एजेंसी ने कहा था कि 3 महीने तक काम करवाने के बावजूद देसाई ने पैसा नहीं दिया था। हालांकि, नितिन देसाई ने इन आरोपों का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि एजेंसी पहले भी उन पर इस तरह के आरोप लगा चुकी है।

 

नितिन देसाई ने हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन किया था। उन्हें चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।

 

 

फिल्म इंडस्ट्री में उनके इस योगदान के लिए उन्हें 4 नेशनल 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानिक किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×