राष्ट्रीय

संयुक्त किसान मोर्चा का एलान, दिल्ली कूच का समय आ गया है। किसान ट्रैक्टर तैयार रखें इस बार आर पार की लड़ाई केंद्र को घुटनों पर लाएंगे !

संयुक्त किसान मोर्चा का एलान, दिल्ली कूच का समय आ गया है। किसान ट्रैक्टर तैयार रखें इस बार आर पार की लड़ाई केंद्र को घुटनों पर लाएंगे !

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) एक बार फिर केंद्र सरकार से दो दो हाथ करने की तैयारी में है। 15 से 22 मार्च के बीच दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान भी कर दिया है, लेकिन इस प्रदर्शन की डेट फाइनल करने के लिए एसकेएम के नेता 9 फरवरी को कुरुक्षेत्र में जुटेंगे। हरियाणा के जींद में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने गुरुवार को अपनी ताकत भी दिखाई। नई अनाज मंडी में किसान महापंचायत में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड समेत कई राज्यों से हजारों की संख्या में किसान पहुंचे।

सुबह से ही जींद-नरवाना नेशनल हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही। भाकियू के राष्ट्रीय प्रेस प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, पंजाब से जोगेंद्र उग्राहां समेत कई बड़े किसान नेता रैली पहुंचे हैं। किसानों की मांगों ओर किसान आंदोलन के मसले पर नेताओं ने यहां चर्चा की और कहा कि दिल्ली कूच का समय आ गया है। किसान ट्रैक्टर तैयार रखें।

किसानों ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू और किसानों को कर्जा मुक्त करवाना है। अजय मिश्रा टेनी को उसके पद से बर्खास्त करवाने के साथ ही उसे कड़ी सजा दिलवानी है। संयुक्त किसान मोर्चा 2023 में मोदी सरकार को झुकाएगा और अपनी मांगे मनवाएगा।

Related Articles

Back to top button
×