पंजाब

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर पंजाब पुलिस पर दिल्ली में अपहरण की FIR भी दर्ज, हरियाणा पुलिस ने रोका पंजाब पुलिस का काफिला !

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस और पंजाब पुलिस आमने सामने !

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस और पंजाब पुलिस आमने सामने हरियाणा पुलिस ने रोका पंजाब पुलिस का काफिला की गिरफ्तारी पर सियासी पारा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक, तेजिंदर बग्गा को दिल्ली से मोहाली लेकर जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया है. पंजाब पुलिस पर दिल्ली में अपहरण की FIR भी दर्ज हो गई है. तेजिंदर सिंह बग्गा को मोहाली जिला अदालत में आज एक बजे पेश किया जाना है. लेकिन इस हंगामे के बीच उनकी पेशी पर सवाल खड़े हो गए हैं !

बीजेपी नेता चारू प्रज्ञा ने दावा किया है कि बग्गा को लेकर जा रही पंजाब पुलिस की गाड़ी को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया है.


 

दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी थाने में पंजाब पुलिस पर अपहरण की FIR दर्ज की है. ये FIR उन पुलिसवालों के खिलाफ है जो बग्गा को ले गए. फिलहाल कुरुक्षेत्र जिले की क्राइम ब्रांच ने तेजिंदर सिंह बग्गा को ले जा रही पुलिस टीम को कुरुक्षेत्र क्राइम थाने में रोका है. वहां पूछताछ की जा रही है. — 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×