राष्ट्रीय

मिशन 2024 में भारत में न्याय के लड़ेंगे राहुल गांधी ,14 जनवरी से शुरू होगी भारत न्याय यात्रा’ ,14 राज्य, 6200 KM का सफर तय कर पहुंचेंगे मुंबई राहुल !

कांग्रेस पार्टी ने 14 जनवरी से 28 मार्च तक मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत न्याय यात्रा’ की घोषणा कर दी है। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाह रही थी कि राहुल गांधी इस यात्रा को शुरू करें। राहुल गांधी इस यात्रा के लिए तैयार हो गए हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इससे पहले राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक चार हजार किलोमीटर से ज्यादा की ऐतिहासिक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर चुके हैं। अब ‘भारत न्याय यात्रा’ के जरिए कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं, महिलाओं और आम लोगों से जुड़ेगी। यह यात्रा 6200 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

केसी वेणुगोपाल ने बताया कि यह यात्रा मणिपुर, नगालैंड, असम, मेघायल, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र के मुंबई पहुंचेगी। इस दौरान यह यात्रा अलग-अलग राज्यों के 85 जिले से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा बस के जरिए की जाएगी। यात्रा के दौरान यात्री पैदल भी चलेंगे। कांग्रेस पार्टी यह उम्मीद करती है कि ‘भारत न्याय यात्रा’ भी इस देश के लिए ऐतिहासिक यात्रा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×