राष्ट्रीय

कांग्रेस का आज 138वां स्थापना दिवस, दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने फहराया झंडा, सोनिया-राहुल भी रहे मौजूद !

कांग्रेस का आज 138वां स्थापना दिवस, दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने फहराया झंडा, सोनिया-राहुल भी रहे मौजूद !

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज 138 वां स्थापना दिवस मना रही है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर झंडा फहराया। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “हमें कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं, वंचित तबकों और बुद्धिजीवियों को हमारे साथ जोड़ना होगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देशभर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है।”

कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मुझे गर्व है, मैं ऐसे संगठन का हिस्सा हूं जिसने हर परिस्थिति में सत्य, अहिंसा और संघर्ष का रास्ता चुना और हर कदम हमेशा लोकहित में उठाया।’


 

 

सभी अन्य राज्यों में भी स्थापना दिवस के मौके पर भव्य कार्यक्रम हो रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजधानी जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ‘138 साल का लंबा सफर तय करके कांग्रेस यहां तक पहुंची है। भाजपा और RSS के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। ये संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।’

 

Related Articles

Back to top button
×