राष्ट्रीय

भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का दूसरा दिन: यात्रा का मणिपुर के सेनापति जिले में प्रवेश,आज नगालैंड में करेगी प्रवेश यात्रा !

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज दूसरा दिन है। आज यात्रा इंफाल वेस्ट से निकली। आपको बता दें, दिनभर के भ्रमण के बाद शाम तक ये यात्रा नगालैंड में  प्रवेश करेगी। दूसरे दिन की सुबह यानी आज सेवादल के कार्यक्रम में तिरंगा फहराने के बाद ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत की गई है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मणिपुर के इंफाल पश्चिम के सेकमाई से शुरू हुई। सुबह 9.30 बजे संबोधन हुआ अब 11 बजे मणिपुर के सेनापती में सार्वजनिक संबोधन होगा। उसके बाद दोपहर 12 बजे करोंग ग्राउंड, सेनापती में ब्रेक लिया जाएगा। ये ब्रेक करीब दो घंटे का होगा फिर दोपहर 2 बजे से ये यात्रा दोबारा शुरू होगी। फिर 4.30 बजे शाम को माउ गेट में ब्रेक होगा उसके बाद खुजामा ग्राउंड में रात्री विश्राम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×