पिटते पिटते बचे प्रचार करने गए भाजपा नेता मनोज तिवारी प्रचार में भारी विरोध के बाद मोटरसाइकिल से भागे ! Video Viral
पिटते पिटते बचे प्रचार करने गए भाजपा नेता मनोज तिवारी प्रचार में भारी विरोध के बाद मोटरसाइकिल से भागे !
भोजपुरी गायक से राजनेता बने मनोज तिवारी हेलीकाप्टर से देवरिया में प्रचार करने पहुँचे बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी यहां पिटते-पिटते बचे हैं।
मनोज तिवारी हेलीकाप्टर से देवरिया में एक जनसभा को संबोधित करने पहुँचे थे। लेकिन वहां जनता किसी बात को लेकर नाराज़ हो गयी । जिसके बाद भड़की जनता मनोज तिवारी को खींचने का प्रयास करने लगी। फलस्वरूप सांसद तिवारी को गाड़ी छोड़, मोटरसाइकिल से ही किसी तरह जान बचा कर भागे।
वायरल हुए वीडियो में मनोज तिवारी बदहवास से नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा कि अगर वहां ठीकठाक संख्या में पुलिस बल ना होता तो मनोज तिवारी का पिटना तय था। लेकिन जनता में इतना गुस्सा क्यों था इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
देवरिया में पिटते पिटते बचे प्रचार करने गए भाजपा नेता स्टार प्रचारक मनोज तिवारी, प्रचार में भारी विरोध के बाद जान बचाकर मोटरसाइकिल से भागे ! #UPElections2022 #UPElection2022 #Election2022 pic.twitter.com/rhMcD9Ek3J
— News Network 24×7 (@24x7_network) February 23, 2022