बुली बाई’ ऐप मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता ,उत्तराखंड से मुख्य आरोपी महिला और बंगलुरु से एक लड़के को लिया हिरासत में !
बुली बाई’ ऐप मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता , उत्तराखंड से मुख्य आरोपी महिला और बंगलुरु से एक लड़के को लिया हिरासत में !
बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से देश में बुली बाई की चर्चा खूब हो रही है, जिसपर तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। यहां कथित तौर पर मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाई जा रही थी।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने ‘बुली बाई’ ऐप मामले में एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया है। साइबर सेल ने जिस 21 वर्षीय इंजीनियरिंग के छात्र को पूछताछ के बाद कल बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया था, उसे आज गिरफ़्तार कर लिया गया है।
‘बुली बाई’ ऐप मामले में मुंबई पुलिस साइबर सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए 21 वर्षीय शख्स की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है। मामले की मुख्य आरोपी उत्तराखंड से हिरासत में ली गई एक महिला है। दोनों आरोपी एक दूसरे को जानते हैं।
#UPDATE | 'Bulli Bai' app case: The 21-year-old man arrested by Mumbai Police Cyber Cell has been identified as Vishal Kumar. Main accused in the case is a woman detained from Uttarakhand. Both of the accused know each other: Mumbai Police https://t.co/GcjJRj0xaF
— ANI (@ANI) January 4, 2022
मुंबई पुलिस ने बताया कि, “मुख्य आरोपी महिला ‘बुली बाई’ ऐप से जुड़े तीन अकाउंट हैंडल कर रही थी। सह आरोपी विशाल कुमार ने खालसा वर्चस्ववादी के नाम से खाता खोला। 31 दिसंबर को इस खाते का नाम बदल दिया जो सिख नामों से मिलते-जुलते थे। फर्जी खालसा खाताधारकों को दिखाया गया।”