बिहार

बिहार में महाजंगलराज की पराकाष्ठा नालंदा में जमीन के विवाद में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या !

बिहार के नालंदा में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या, 3 घायल !

छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई सनसनीखेज वारदात में छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से तीन लोग घायल है। एक साथ छह लोगों की हत्या से पूरे इलाके में कोहराम मचा है।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। इधर घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस घटना घटनास्थल पहुंच गई है !

50 बीघा जमीन का विवाद था

ग्रामीणों की मानें तो एक पक्ष के लोग खेत की जुताई कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के दर्जनों हथियारबंद लोग वहां पहुंचे। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और हथियार बंद लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।परिजनों ने बताया कि 50 बीघा जमीन का विवाद था। यह मामला कोर्ट में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×