राष्ट्रीय

बजट से पहले देश की जनता को मोदी का तोहफा 19 किलो वाले एलपीजी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 14 रुपए बढ़ाए गए,3 साल में 50 बार बदली कीमत !

आज सुबह 11 बजे से अंतरिम बजट 2024 पेश किया जाएगा। इससे पहले ही आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है। आज से कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 14 रुपए बढ़ाए गए हैं।

ठंड के मौसम में बढ़ती डिमांड और इंटरनेशनल मार्केट में दामों को देखते हुए यह वृद्धि की गई है। पिछले महीने भी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1.50 रुपए बढ़ाए थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार 3 साल में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम हर महीने बदले हैं। 50 बार रेट में बदलाव हुए हैं। जनवरी 2021 में कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 1349 रुपए में मिलता था। घरेलू सिलेंडर के दाम 3 साल में 17 बार बदले गए।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम 14 रुपए बढ़ने के बाद आज से दिल्ली में कीमत 1755.50 रुपए की जगह 1769.50 रुपए में मिलेगा। मुंबई में 1708.50 रुपए की जगह 1723.50 रुपए, कोलकाता में 1869 की जगह 1887 रुपए और चेन्नई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1924.50 रुपए की जगह 1937 रुपए में मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×