मध्यप्रदेश

प्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार पर ट्वीट करने पर सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी !

प्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार पर ट्वीट करने पर सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी !

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट के लेकर आज सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर जमकर हमला किया और उन पर मुद्दा विहीन होकर घृणित मानसिकता के साथ राजनीति करने का आरोप लगाया।

आपको बता दें प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार पर ट्वीट कर लिखा था”मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी।

डॉ मिश्रा ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस मुद्दा विहीन होकर घृणित मानसिकता के साथ राजनीति कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी से झूठ बुलवाया और अब श्रीमती वाड्रा से झूठा ट्वीट करवाया। उन्होंने श्रीमती वाड्रा से कहा कि उन्होंने जो ट्वीट किये हैं, उसके प्रमाण दें, अन्यथा हमारे पास कार्यवाही के सारे विकल्प खुले हैं।

 


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×