राष्ट्रीय
देश में उलटी गंगा बहा गरीबो का खून चूसा जा रहा है ,कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में रोज़ बढ़ रहे है दाम !
सरकार का हर बढ़ोतरी के पीछे एक ही तर्क है की अगर जनता को परेशानी होती तो हम चुनाव ना जीतते !
देश में बढ़ते पेट्रोल डीज़ल के दामों ने आसमान छु लिया है लेकिन इस बढ़ोतरी से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता दिखाई दे रहा ,सरकार का हर बढ़ोतरी के पीछे एक ही तर्क है की अगर जनता को परेशानी होती तो हम चुनाव ना जीतते !
आपको बता दें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोमवार को भी कच्चे तेल के दाम 5.20% या 450 रुपए/ बैरल गिरकर 8,120 रुपए/ बैरल हो गए। इसके बावजूद देश में पिछले 8 दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़नी जारी है। मंगलवार को भी 8 दिन में 7वीं बार तेल के दाम बढ़ाए गए। पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे और डीजल में 70 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। 5 महीने बाद दिल्ली में पेट्रोल फिर 100 रुपए लीटर के पार पहुंच गया है।