बिहार

बिहार के पटना में एक और बालिका गृह कांड। बालिका गृह में रहने वाली लड़कियों का शारीरिक-मानसिक शोषण अधीक्षिका पर संगीन आरोप !

बिहार के पटना में एक और बालिका गृह कांड। बालिका गृह में रहने वाली लड़कियों का शारीरिक-मानसिक शोषण अधीक्षिका पर संगीन आरोप !

बिहार के पटना के गायघाट स्थित शेल्टर होम से लड़कियों को सप्लाई किए जाने का नया एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गायघाट स्थित उत्तर रक्षा गृह से निकली एक लड़की ने अधीक्षक के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

लड़की का कहना है कि यहां रह रही लड़कियों को नशे का इंजेक्शन देकर अवैध कारोबार में जाने के लिए मजबूर किया जाता है। जो लड़की अनैतिक काम में साथ नहीं देती उसे प्रताड़ित किया जाता है और खाना तक नहीं दिया जाता। उत्तर रक्षा गृह से बाहर निकली यह लड़की आरोप लगाने के बाद वहां वापस जाने को तैयार नहीं दिखी।

लड़की ने यह गंभीर आरोप तो उत्तर रक्षा गृह के अधीक्षक वंदना गुप्ता के ऊपर लगाए हैं। उसके मुताबिक नशे का इंजेक्शन देखकर गलत काम के लिए लड़कियों को बाहर जाने पर मजबूर किया जाता है। लड़की को तब तक का प्रताड़ित किया जाता है जब तक वह अनैतिक काम के लिए तैयार नहीं हो जाती। उधर इस पूरे आरोप पर अधीक्षक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। विभाग इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है हालांकि अब तक यह नहीं स्पष्ट किया गया है कि जांच किस स्तर की कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×