राष्ट्रीय

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज ‘किसानों की गर्जना रैली’, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी !

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज 'किसानों की गर्जना रैली', दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी !

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज भारतीय किसान संघ की ‘किसान गर्जना रैली’ होने वाली है। किसान गर्जना रैली में करीब 50 हजार किसान शामिल होने की जानकारी दिल्ली पुलिस को मिली है। इसको देखते हुए दिल्ली के कई रूटों में ट्रैफिक जाम के हालात हो सकते हैं।

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगों के साथ देशभर के किसान रामलीला मैदान में जुटेंगे और गर्जना रैली निकालेंगे। भारतीय किसान संघ इस रैली का आयोजन किया है। रैली में 50,000 से 55,000 किसान हिस्सा लेंगे। रैली का समय सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है। किसानों की रैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कई सड़कों को बंद किया गया है तो कई के रूट बदले गए हैं।

किसानों की मांग है कि सरकार MSP पर अपना वादा पूरा करे। साथ ही खेती को GST से मुक्त किया जाए। साथ ही भारतीय किसान यूनियन की मांग है कि पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में खेती की बढ़ी हुई लागत के अनुपात में बढ़ोतरी की जाए, साथ ही अनाज में सब्सिडी के अलावा DBT के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही किसानों को अपनी उपज से कारोबार करने का लायरेंस देने की मांग भी की गई है।

भारतीय किसान संघ का दावा है कि इस रैली में देशभर के किसान पहुंचेंगे। कुछ किसान बसों से आ रहे हैं तो कुछ अपने वाहनों से दिल्ली पहुंचेंगे। किसानों की मांग है कि सरकार MSP पर अपना वादा पूरा करे।

Related Articles

Back to top button
×