अमेरिकी विदेश मंत्रालय का बयान, राहुल गांधी के मामले पर अमेरिका रख रहा है नजर !
अमेरिकी विदेश मंत्रालय का बयान, राहुल गांधी के मामले पर अमेरिका रख रहा है नजर !
अमेरिका में भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मामले के चर्चे हो रहे हैं। सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि वे भी भारतीय अदालत में जारी इस मामले को देख रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका लोकतांत्रिक मूल्यों पर साझा प्रतिबद्धता को लेकर जुड़ा हुआ है।
#WATCH | "Respect for rule of law & judicial independence is a cornerstone of any democracy. We’re watching Mr Gandhi’s case in Indian court …. ":Vedant Patel, US Principal Dy Spokesperson on defamation case against Rahul Gandhi over his 'Modi surname' remark pic.twitter.com/WFUaAcBWd0
— ANI (@ANI) March 27, 2023
भारत में राहुल की संसद सदस्यता जाने से जुड़े एक सवाल के जवाब में उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा,”कानून के शासन और न्यायिक स्वतंत्रता के लिए सम्मान किसी भी लोकतंत्र की आधारशिला है। हम श्री गांधी के मामले को भारतीय अदालत में देख रहे हैं …”