त्रिपुरा

त्रिपुरा दंगो के बाद भाजपा के लिए आये ख़ुशी की खबर त्रिपुरा के स्थानीय निकाय की 7 सीटों पर मिली निर्विरोध जीत !

त्रिपुरा दंगो के बाद भाजपा के लिए आये ख़ुशी की खबर त्रिपुरा के स्थानीय निकाय की 7 सीटों पर मिली निर्विरोध जीत !

त्रिपुरा के स्थानीय निकायों के चुनाव में से भाजपा को 20 में से 7 पर निर्विरोध जीत मिली है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी सीपीएम, तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस ने भाजपा पर हिंसा का आरोप लगाया है।

 

 

विपक्षी दलों का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कई दिनों से हिंसा फैलाई जा रही थी। इसके चलते विपक्षी नेता नामांकन ही नहीं कर सके।

विपक्षी पार्टी सीपीएम, तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस का आरोप है की राज्य निर्वाचन आयोग से कई बार अपील किए जाने के बाद भी विपक्षी नेताओं को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े गुंडों ने पुलिस के सामने ही विपक्षी नेताओं को धमकियां दीं, लेकिन वे मूकदर्शक बने रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×