मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में सिंगर समर सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार,होगी पूछताछ !

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में सिंगर समर सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार,होगी पूछताछ !

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. कई दिनों से फरार चल रहे भोजपुरी सिंगर समर सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गाजियाबाद नंदग्राम थाना क्षेत्र से बीती रात समर सिंह को गिरफ्तार किया गया. एक्ट्रेस की मां ने अपनी बेटी की मौत को सुसाइड नहीं मर्डर बताया है और इसका जिम्मेदार समर को ठहराया है.

एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने अपनी बेटी की हत्या होने का शक जताया है. उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कोर्ट की निगरानी में मामले की जांच होने की गुहार लगाई है. उनका आरोप है कि आरोपियों को बचाने की कोशिश हो रही है. एक्ट्रेस की मां का आरोप है कि समर ने उनके बेटी को अपने झांसे में लिया. शादी का झांसा देकर रिलेशन बनाए. आकांक्षा का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किया था. मधु दुबे के मुताबिक, समर उनकी बेटी को ये वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. उसके साथ बुरा बिहेवियर रखता था. समर सिंह उनकी बेटी की कमाई के पैसे अपने पास रखता था. वो मारपीट भी करता था.इतना ही नहीं किसी और दूसरे एक्टर के साथ काम नहीं करने देता था. जान से मारने की धमकियां दिया करता था.

 

आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में 26 मार्च को फांसी लगाई थी. जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस होटल के रूम नंबर 105 में रुकी थीं. सुबह काफी देर तक जब एक्ट्रेस रूम से बाहर नहीं आईं तब पुलिस को इंफॉर्म किया गया. मास्टर चाबी से रूम को खोला गया तो पाया कि आकांक्षा का शव पंखे से लटक रहा था. 29 मार्च को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई. जिसमें सामने आया कि मौत फंदे से लटकने की वजह से हुई है. शरीर पर चोट के निशान नहीं थे. आकांक्षा की मां और परिवार की तरह पुलिस को भी एक्ट्रेस की मौत के पीछे समर सिंह का हाथ होने का शक है.

आकांक्षा और समर सिंह लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे. 3 साल पहले आकांक्षा-समर की मुलाकात हुई थी. इसी साल वेलेंटाइन्स डे के मौके पर एक्ट्रेस ने अपने रिलेशन को पब्लिक किया था.पुलिस अधिकारी संतोष सिंह के मुताबिक, मौत से एक दिन पहले आकांक्षा और समर एक पार्टी में गए थे. 25 मार्च की रात को जब आकांक्षा बर्थडे पार्टी में जाने के लिए निकली थीं तब काफी खुश थीं. इसे ब्रेकअप पार्टी नाम दिया गया था. खबरें हैं ये आकांक्षा की ही ब्रेकअप पार्टी थी.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×