मनोरंजन

जैकी की दुल्हनिया बनी रकुल प्रीत सिंह,शादी में बॉलीवुड के कई सितारे हुए शामिल,रकुल और जैकी ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी शादी की फोटोज !

21 फ़रवरी को जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह ने फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी कर ली है| कपल लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहा था| शादी में वरुण धवन से लेकर अक्षय कुमार तक बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे| रकुल और जैकी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटोज शेयर की|


बॉलीवुड के फेमस कपल रकुल और जैकी ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की| शादी की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| जिसपर फैन्स दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं| वहीं पैपराजी ने दुल्हनिया से ऐसा सवाल किया कि रकुल शर्मा गईं| वहीं शादी के सारे फंक्शन होने के बाद कपल ने पैपराजी को जमकर पोज दिए हैं| वहीं पैपराजी ने सबके सामने एक्ट्रेस को भाभी कहकर बुलाया है| वहीं रकुल भाभी सुनकर शर्म से लाल हो गयी| पैपराजी उन्हें टीज करते हुए जैकी की दुल्हनिया भी बुलाया रहे थे| जिसका वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड ने शेयर किया है|

रकुल और जैकी के वीडियो पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं| एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ‘ये दोनों साथ में बहुत ही प्यारे लग रहे हैं|’ दोनों को बहुत बधाई हो किसी की नजर न लगे| दूसरे यूजर ने लिखा बहुत ही खूबसूरत और एलीगेंट कपल| भगवान आप दोनों को हमेशा खुश रखे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×