खास रिपोर्ट

BJP का स्थापना दिवस : PM मोदी बोले- भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है लोकतंत्र विरोधी ताकतों को परास्त करने तक लड़ते रहेंगे !

BJP का स्थापना दिवस : PM मोदी बोले- भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है लोकतंत्र विरोधी ताकतों को परास्त करने तक लड़ते रहेंगे !

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को नई दिल्ली में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के केंद्रीय कार्यालय (विस्तार) में भाजपा का झंडा फहराया।

देश के राजनीतिक इतिहास में छह अप्रैल का दिन खास अहमियत रखता है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में छह अप्रैल ही के दिन हुई थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नयी पार्टी का जन्म हुआ। 1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ। पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई।

भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हम सभी अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं।भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक जिन महान विभूतियों ने पार्टी को सींचा है… पार्टी को संवारा है, सशक्त और समृद्ध किया है, छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर के वरिष्ठ पद पर रह कर देश और पार्टी की सेवा करने वाले सभी महानुभावों को मैं शीश झुका कर प्रणाम करता हूं।

 

नरेंद्र मोदी ने कहा भाजपा ने लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया… लोकतंत्र के अमृत से पोषित है और भाजपा देश के लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करते हुए समर्पण भाव से दिन-रात देश के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की संस्कृति में महिलाओं की चुनौतियों की परवाह ही नहीं की जाती है जबकि भाजपा की राजनीतिक संस्कृति महिलाओं के जीवन को आसान बनाना रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×