कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिला टीचर द्वारा मुस्लिम स्टूडेंट को क्लास के अन्य बच्चों से पिटायी के मामले पर दी अपनी प्रतिक्रिया !
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिला टीचर द्वारा मुस्लिम स्टूडेंट को क्लास के अन्य बच्चों से पिटायी के मामले पर दी अपनी प्रतिक्रिया !
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले एक बेहद शर्मनाक और परेशान करने वाला वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। इस वीडियो में एक महिला शिक्षिका क्लास के कुछ बच्चों से एक बच्चे को बारी-बारी से पिटवा रही है। इस वीडियो को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।
इस वीडियो पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी गहरा आक्रोश जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, “मासूम बच्चों के मन में भेदभाव का ज़हर घोलना, स्कूल जैसे पवित्र स्थान को नफ़रत का बाज़ार बनाना – एक शिक्षक देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं कर सकता। ये बीजेपी का फैलाया वही केरोसिन है जिसने भारत के कोने-कोने में आग लगा रखी है। बच्चे भारत का भविष्य हैं – उनको नफ़रत नहीं, हम सबको मिल कर मोहब्बत सिखानी है।”
मासूम बच्चों के मन में भेदभाव का ज़हर घोलना, स्कूल जैसे पवित्र स्थान को नफ़रत का बाज़ार बनाना – एक शिक्षक देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं कर सकता।
ये भाजपा का फैलाया वही केरोसिन है जिसने भारत के कोने-कोने में आग लगा रखी है।
बच्चे भारत का भविष्य हैं – उनको नफ़रत नहीं, हम सबको मिल…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 25, 2023