जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद प्रियंका गाँधी ने संवेदना जताई !

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) समेत दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए जबकि दो अन्य घायल हो गए।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों से मुठभेड़ में हमारे बहादुर जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। आतंकवाद जैसे मानवता विरोधी कृत्यों के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और एक स्वर में इसकी निंदा करता है।
किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में हमारे बहादुर जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
आतंकवाद जैसे मानवता विरोधी कृत्यों के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और एक…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 13, 2024
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) समेत दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने छतरू क्षेत्र के नैदघाम इलाके में घेराबंदी करके एक तलाशी अभियान शुरू किया और इस दौरान ही मुठभेड़ हुई।
उन्होंने बताया कि छतरू पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में नैदघाम गांव के ऊपरी इलाकों में पिंगनल दुगड्डा वनक्षेत्र में सुरक्षा बलों के तलाशी दलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई।



