राष्ट्रीय

SC-ST आरक्षण के मुद्दे पर भारत बंद का कई राज्यों में व्यापक असर, बिहार के पटना-आरा में रोकी गईं ट्रेनें

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने SC-ST आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध और इसे पलटने की मांग को लेकर भारत बंद का आह्वान किया है।

भारत बंद का यूपी, बिहार, झारखंड और राजस्थान समेत कई राज्यों में बंद का असर देखने को मिल रहा है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बिहार के पटना और आरा में ट्रेनें रोकी गईं। रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, झारखंड के गिरिडीह में चक्का जाम किया गया है।

बीएसपी और आरजेडी जैसी पार्टियों ने भी बंद का समर्थन किया है। बंद के चलते कई जगहों पर सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रभावित हो सकती है। एंबुलेंस, हॉस्पिटल और चिकित्सा सेवाओं समेत इमरजेंसी सेवाएं खुली रहेंगी। सरकारी दफ्तर, बैंक, पेट्रोल पंप, स्कूल और कॉलेज में सामान्य रूप से काम-काज होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×