महाराष्ट्र

चंडीगढ़ MMS के बाद IIT बॉम्बे की गर्ल्स हॉस्टल में MMS Scandal, बाथरूम की खिड़की से बनाया वीडियो !

चंडीगढ़ MMS के बाद IIT बॉम्बे की गर्ल्स हॉस्टल में MMS Scandal, बाथरूम की खिड़की से बनाया वीडियो !

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने का मामला अभी सुलझा नहीं था कि अब IIT बॉम्बे में छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। संस्थान की एक छात्रा ने पवई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लड़की ने बताया कि रात को कैंटीन कर्मचारी ने हॉस्टल के बाथरूम से उसका वीडियो रिकॉर्ड किया है।

दरअसल, यह शर्मनाक घटना रविवार रात की बताई जा रही है। जहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT बॉम्बे में पढ़ने वाली स्टूडेंट ने पुलिस के पास जाकर पूरी काहनी बताई। वहीं पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी शुरूआती जांच में उसके मोबाइल से कोई वीडियो नहीं मिला है। फिलहाल उसके फोन को जांच के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

छात्रा ने बताया कि यह वीडियो हॉस्टल 10 (H10) के वॉशरूम में नहाने के दौरान रिकॉर्ड किया है। छात्रा वॉशरूम गई थी उस दौरान आरोपी कैंटीन कर्मचारी खिड़की की जाली से वीडियो बना रहा था। जैसे ही छात्रा ने शोर मचाया तो वह भाग गया। वहीं IIT मैनेजमेंट ने कहा है कि आरोपी ने बाथरूम तक पहुंचने के लिए जिस पाइप का इस्तेमाल किया था, उसे बंद कर दिया गया है। साथ ही वह छात्रा के साथ खड़े हं।

 

Related Articles

Back to top button
×