राष्ट्रीय

क्या न्यूयोर्क टाइम्स के लेख पे फंस गए है केजरीवाल ? न्यूयोर्क टाइम्स के लेख क्या पैसे देकर लिखाये गए लेख मात्र है ? जानिये इस खबर में

क्या न्यूयोर्क टाइम्स के लेख पे फंस गए है केजरीवाल ? न्यूयोर्क टाइम्स के लेख क्या पैसे देकर लिखाये गए लेख मात्र है ? जानिये इस खबर में

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार सुबह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर छापा मार. सीबीआई ने यह कार्रवाई दिल्ली के शराब नीति में अनियमितता के मामले में की है. छापे की जानकारी सिसोदिया ने खुद ट्वीट करके दी. इसके बाद सीबीआई की कार्रावाई पर राजनीति शुरू हो गई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई ने यह छापा उसी दिन मारे जिस दिन अमेरिका के प्रमुख अखबार ‘न्यूयार्क टाइम्स’ में मनीष सिसोदिया के काम की तारीफ करते हुए खबर छपी. केजरीवाल के इस दावे पर सोशल मीडिया पर बहुत सारे नेताओं और लोगो ने सवाल खड़े कर दिए है !

कांग्रेस नेता व् राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुदीप सिंह सप्पल ने ट्वीट कर लिखा “NYT का लेख कहता है कि AAP सरकार में दसवीं का रिज़ल्ट 100% है, जो 2014 में 89% था।

ये भी अर्धसत्य है।

2013 में दिल्ली के सरकारी स्कूल का रिज़ल्ट 99.45% था, जो AAP सरकार के पहले साल में गिर कर 89% हुआ था।

2012 में ये 99.23% था
2011 में 99.09% था।

काश रिपोर्टर मेहनत भी कर लेता

वहीँ गुरुदीप सिंह सप्पल आगे लिखते है “पहले दिल्ली के सरकारी स्कूल के प्राइवेट स्कूलों से काफ़ी पीछे रहते थे -45% से भी ज़्यादा।

शीला दीक्षित जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के काम के वजह से धीरे धीरे स्थिति सुधरती गयी और 2011 आते आते दिल्ली के सरकारी स्कूल आगे निकल गए।

ये कांग्रेस मॉडल था – असली काम
2/न

और फिर आयी AAP सरकार और सरकारी स्कूल के दोबारा पिछड़ने लगे।

2014 में 89%
2017 में 92.44%
2018 में 68.9% रह गया
2019 में 80.97% था
2020 में ये 82.61% था

2021 और 2022 में सुधार का एक कारण कोविड के कारण internal valuation भी हो सकता है।
3/न

गुरुदीप सिंह सप्पल ने अपने ट्वीट के साथ ने प्रमुख समाचार पत्र टाइम्स ऑफ़ इंडिया के एक लेख पे टैग किया है !


 

वहीँ दूसरी और पूर्व आप नेता कपिल मिश्रा ने भी न्यू यॉर्क टाइम्स और एक है ख़लीज टाइम्स के प्रति के साथ ट्वीट कर लिखा “एक है आज का न्यू यॉर्क टाइम्स और एक है ख़लीज टाइम्स : दोनो में एक ही दिन , एक जैसी खबर , एक ही जैसी फ़ोटो

ये पेड न्यूज़ है , पैसे देकर छपवाए गए लेख

केजरीवाल की चोरी और झूठ दोनो पकड़े गए

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×