राष्ट्रीय

कांग्रेस और ‘भारत जोड़ो’ ट्विवर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश, जानिए बेंगलुरु कोर्ट ने क्यों दिया यह फैसला !

कांग्रेस और 'भारत जोड़ो' ट्विवर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश, जानिए बेंगलुरु कोर्ट ने क्यों दिया यह फैसला !

भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को सोमवार को एक बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने कॉपीराइट के मामले में कांग्रेस और भारत जोड़ो ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया है।

 

बेंगलुरु कोर्ट ने कांग्रेस और भारत जोड़ो ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का यह आदेश कॉपीराइट से जुड़े एक मामले में दिया है। जानकारी के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा की मार्केटिंग के लिए बनाए गए वीडियो में केजीएफ के गानों का इस्तेमाल किया गया है। इन गानों का कॉपीराइट एमआरटी म्यूजिक कंपनी के पास है। इस कंपनी ने कांग्रेस पर यह आरोप लगाया था कि पार्टी ने बिना अनुमति गानों का इस्तेमाल भारत जोड़ो यात्रा की मार्केटिंग वीडियो में किया।

Related Articles

Back to top button
×