Kedarnath Temple Case: गर्भगृह में चल रही थी सोने की पॉलिश, तीर्थ पुरोहितों ने रुकवाया काम !
Kedarnath Temple Case: गर्भगृह में चल रही थी सोने की पॉलिश, तीर्थ पुरोहितों ने रुकवाया काम !
केदारनाथ में कुछ दिनों पहले ही यहां के तीर्थ पुरोहितों ने गंभीर आरोप लगाए थे। चारधाम महापंचायत उपाध्यक्ष और केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी ने बीकेटीसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में लगाया गया सोना, पीतल में बदल गया है। उन्होंने अधिकारी एवं मंदिर समिति को घेरते हुए कहा कि इसमें सवा अरब रुपये का घोटाला किया गया।
अब उसी केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में सोने की पॉलिश की जा रही है। रविवार को तीर्थ पुरोहितों को जब इस पॉलिश करने का पता चला तो काम रुकवा दिया गया। मंदिर के गर्भ गृह में करोड़ों के गोल्ड के पीतल में तब्दील होने की खबरों के बाद अब सोने की पॉलिश से नया बखेड़ा शुरू हो गया है।
#केदारनाथ में प्लेटों को पॉलिश का कथित कोशिश का वीडियो वायरल ! #KedarnathDham#Kedarnath https://t.co/gAMSkculQ4 pic.twitter.com/EAQot4o0Lh
— News Network 24×7 (@24x7_network) June 18, 2023
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में सोने की पॉलिश का काम किया जा रहा था। इसकी भनक लगते ही केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने यह काम रुकवा दिया है। केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, विनोद शुक्ला, बगवाड़ी आदि तीर्थ पुरोहितों ने विरोध किया और जांच की मांग की।
केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी का आरोप !#KedarnathDham https://t.co/Tpt0FFJqOc pic.twitter.com/KPRyCAShKe
— News Network 24×7 (@24x7_network) June 17, 2023