UNCATEGORIZED

आने वाला साल और महंगाई की दृष्टि से और भी ज़्यादा मुश्किल, महामारी में सबसे ज्यादा नुकसान लोअर मिडिल क्लास का हुआ नौकरी गई, बेरोजगारी बढ़ी, कर्ज बढ़ा, राहुल गांधी के साथ चर्चा में बोले रघुराम राजन

आने वाला साल और महंगाई की दृष्टि से और भी ज़्यादा मुश्किल, महामारी में सबसे ज्यादा नुकसान लोअर मिडिल क्लास का हुआ नौकरी गई, बेरोजगारी बढ़ी, कर्ज बढ़ा, राहुल गांधी के साथ चर्चा में बोले रघुराम राजन

भारत जोड़ो यात्रा में बुधवार को आरबीआई के पूर्व गवर्नर और जाने-माने अर्थशास्त्री रघुराम राजन में भी हिस्सा लिया। उन्होंने इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कई मुद्दों पर चर्चा की। बातचीत के दौरान रघुराम राजन ने कहा कि अगला साल तो पूरी दुनिया के लिए आर्थिक तौर पर बहुत मुश्किल भरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में महंगाई एक बड़ी समस्या है और सिर्फ ब्याज दरें बढ़ाकर इसे काबू करना मुश्किल है।

आर्थिक मुद्दों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने रघुराम राजन से पूछा कि आखिर वे ऐसा क्यों कह रहे हैं तो रघुराम राजन का जवाब था कि पिछली तिमाही यानी तीसरी तिमाही काफी खराब रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि देश की आर्थिक स्थिति तो कई साल से खराब है और महामारी ने इसे और प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि महामारी से पहले से विकास की रफ्तार धीमी हो गई थी। उन्होंने बताया कि महामारी से पहले ही जीडीपी 9 से गिरकर 5 पर पहुंच चुकी थी।

राहुल गांधी ने सवाल किया कि आखिर कुछ गिने-चुने पूंजीपति ही तरक्की कर रहे हैं बाकी सारा हिंदुस्तान परेशान है। इस पर रघुराम राजन का कहना था कि असमानता एक बड़ी समस्या है और इससे निपटने के लिए सही नीतियों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान बड़े लोगों को समस्या नहीं हुई, बल्कि उनकी तो आय बढ़ गई। उन्होंने कहा कि उच्च मध्यवर्ग भी आराम से रहा क्योंकि उनके पास घर से काम करने की आजादी थी। सात ही उन्होंने कहा कि निम्न वर्ग को भी सरकारी राशन आदि का लाभ मिला, लेकिनअसली मार निम्न मध्य वर्ग पर पड़ी, जिसकी नौकरी चली गई, रोजगार खत्म हो गया। अब महंगाई बढ़ गई है, ब्याज दरें बढ़ गई हैं। इसके लिए सरकार को नीतियां बनानी होंगी।


 

Related Articles

Back to top button
×