छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में फिर पाँव पसारने लगा नक्सलवाद,बीजापुर में फिर IED धमाका, दो जवान शहीद और 4 जवान घायल !

बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में एक दुखद घटना में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवान भारत साहू व सतेर सिंह शहीद हो गए और 4 जवान घायल हो गए।

झत्तीसगढ़ के बीजापुर में फिर नक्सलियों ने आईईडी धमाका किया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट होने से विस्फोट में दो जवान भारत साहू व सतेर सिंह शहीद हो गए और 4 जवान घायल हो गए।
इस दुखद घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस दर्दनाक घटना से आहत होकर अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।



