महाराष्ट्र में आज से रेजिडेंट डाक्टरों की हड़ताल शुरू, इमरजेंसी के अलावा सभी सेवाएं बंद !
महाराष्ट्र में आज से रेजिडेंट डाक्टरों की हड़ताल शुरू, इमरजेंसी के अलावा सभी सेवाएं बंद !
महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आज से हड़ताल का ऐलान कर दिया है. राज्यभर के सरकारी और बीएमसी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स आज यानी सोमवार से हड़ताल पर हैं. बताया गया कि पूरे राज्य से आज लगभग 7000 डॉक्टर हड़ताल में हिस्सा लेंगे. इसके पहले उन्होंने अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर 2 जनवरी से हड़ताल में जाने की चेतावनी दी थी.
जानकारी के अनुसार,MARD ने पहले ही ये बता दिया था की अगर नागपुर में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान उनकी मांगों पर चर्चा नहीं की गई और उन्हें पूरा नहीं किया गया तो MARD के सदस्य 2 जनवरी, 2023 से हड़ताल पर चले जाएंगे और अस्पतालों के सारे काम काज को रोक दिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि पिछले साल कई बार मांगों को सरकार के सामने रखा गया फिर भी उन पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं की गई थी।
गौरतलब है कि सेंट्रल एमएआरडी की तरफ से सोमवार को भेजे गए एक नोटिस के अनुसार , सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के 1,432 पद सृजित करने की तत्काल आवश्यकता है ताकि सिस्टम सुचारू रूप से काम पाए। बता दें , अन्य मांगों में सरकारी कॉलेजों में अपर्याप्त और सहायक प्रोफेसरों के रिक्त पदों को भरना, महंगाई भत्ते का तत्काल वितरण, सभी रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए समान वेतन लागू करना ये सारी मांगे शामिल है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई के चार बीएमसी अस्पतालों समेत पूरे महाराष्ट्र के MARD रेजिडेंट डॉक्टर आज हड़ताल पर है। बता दें कि मुंबई के सायन में 750, केम में 800, कूपर में 69 और नायर में 550 डॉक्टर्स हैं जो हड़ताल पर होंगे।