उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य और महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह ने सभी पदों से दिया इस्तीफा !
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य रही प्रियंवदा सिंह तोमर ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं में कोई कमी नहीं आयी है।
प्रियंवदा सिंह तोमर ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को भेजे इस्तीफे में आरोप लगाया
कि अन्नदाता किसानों के प्रति भी भाजपा का रवैया संवेदनहीन है।
प्रियंवदा ने कहा कि किसान पिछले 131 दिनों से आंदोलनरत है। इस दौरान 500 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। चूंकि वह खुद भी किसान परिवार से ताल्लुक रखती है, लिहाजा सरकार के रवैये से बहुत नाखुश है। उन्होने कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। महिला आयोग की सदस्य होने के बावजूद वह महिलाओं को न्याय दिलाने में असमर्थ हैं। भाजपा के भीतर भी महिलाओं की उपेक्षा की जाती है। राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।