राष्ट्रीय

अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आए भारतीय सेना के 7 जवान शहीद,सेना ने की पुष्टि, सभी शव बरामद ! !

अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आए भारतीय सेना के 7 जवान शहीद !

भारतीय सेना ने कहा कि 6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के सात जवान शहीद हो गए। उनके शव हिमस्खलन स्थल से निकाले गए हैं। सेना ने आज एक बयान में कहा कि शव बरामद कर लिए गए हैं।

सभी सात शव बरामद

 

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में रविवार को हिमस्खलन के बाद लापता कर्मियों को ढूंढने के लिए सेना ने तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया था। एक अधिकारी ने कहा, ” हिमस्खलन वाले स्थान से सभी सात कर्मियों के शव बरामद हुए हैं। दुर्भाग्यवश, अभियान में जुटे प्रत्येक व्यक्ति के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद, सभी सात लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×