दुनिया

विकिलीक्स फाउंडर असांजे 5 साल बाद हुए रिहा, अमेरिकी से डील के बाद जेल से आए बाहर !

अमेरिका की जासूसी करने के आरोपों में बंद विकीलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे को मंगलवार (25 जून) को लंदन की जेल से रिहा कर दिया गया। असांजे ने अमेरिकी सरकार के साथ एक समझौते के तहत जासूसी करने की बात मान ली है।

52 वर्षीय असांजे बुधवार को अमेरिका की साइपन कोर्ट में पेश होंगे और आरोप स्वीकार करेंगे। असांजे को पहले ही 1901 दिन की सजा हो चुकी है, जिसके बाद उन्हें रिहाई मिली

अमेरिका के साथ हुए समझौते के तहत, असांजे को 62 महीने की सजा दी जाएगी। इससे पहले ही असांजे ब्रिटिश जेल में सजा काट चुके हैं। लंदन के हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है और वे अपने देश ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं। असांजे की रिहाई की जानकारी विकीलीक्स ने सोशल मीडिया पर दी। उनकी पत्नी स्टेला ने भी समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

2019 में अमेरिका ने लगाए थे जासूसी के आरोप
जूलियन असांजे ने 2010-11 में हजारों क्लासिफाइड डॉक्यूमेंट्स पब्लिक किए थे, जिसमें अफगानिस्तान और इराक युद्ध से जुड़े दस्तावेज भी शामिल थे। अमेरिका ने उन पर जासूसी का आरोप लगाया और यह भी कहा कि इन डॉक्यूमेंट्स के पब्लिक होने से कई लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया था। असांजे ने इन आरोपों को हमेशा खारिज किया, लेकिन अब उन्होंने समझौते के तहत स्वीकार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×