भाजपा सत्ता में बरकरार रही तो ‘‘वे संविधान बदल देंगे।’’ED, CBI, IT केंद्र सरकार के राजनीतिक हथियार:राहुल गांधी

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में रैली के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “आज केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई और आईटी का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। चुनाव से दो महीने पहले कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है। विपक्षी नेताओं को धमकी दी जा रही है।
Brothers in Arms 🤝
United by India 🇮🇳 pic.twitter.com/lgPVlwXDzL
— Congress (@INCIndia) April 12, 2024
तमिलनाडु में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आता है, तो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए बड़े कदम उठाए जाएंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव से दो महीने पहले कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है। विपक्षी नेताओं को धमकी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार में 30 लाख रिक्त पद हैं और ये नौकरियां युवाओं को प्रदान की जाएंगी. गांधी ने कहा कि सभी स्नातकों और डिप्लोमा धारकों को लाभ पहुंचाने के लिए एक कानून ‘राइट टू अप्रेंटिसशिप’ संसद में पारित किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा के सांसदों ने खुले तौर पर कहा है कि अगर पार्टी केंद्र में सत्ता में बरकरार रही तो ‘‘वे संविधान बदल देंगे।”
गांधी ने आरोप लगाया कि दुनिया पहले भारत को लोकतंत्र के पथ-प्रदर्शक के रूप में देखती थी लेकिन अब धारणा बन रही है कि भारत का लोकतंत्र अब लोकतंत्र नहीं रहा।
उन्होंने कहा कि देश को आज एक वैचारिक लड़ाई का सामना करना पड़ रहा है। गांधी ने कहा कि एक तरफ पेरियार ई वी रामासामी जैसे सुधारवादी नेताओं की सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता और समानता की विचारधारा है, दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) तथा प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार के विचार हैं।