दिल्ली-NCR में दिन का तापमान 28 डिग्री तक पहुंचा ,फरवरी में ही गर्मी का अहसास !

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंड की बिदाई हो गई है। इसके साथ ही चटख धूफ खिलने लगी है। आलम यह है कि इस कड़ी धूप की वजह से लोगों को फरवरी के महीने में गर्मी का अहसास होने लगा है। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी राजधानी में तेज धूप खिलेगी।
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आज को न्यूनतम तापमान में 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के समय मौसम साफ रहेगा। तापमान में कमी कोई संभावना नहीं है। 17 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 0.5 डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो, सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा है। आईएमडी मुताबिक, सुबह 8 बजे आद्रता का स्तर 97 फीसदी रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार को 263 रहा जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता के स्तर में कोई खास बदलाव के आसार नहीं हैं। राजधानी में 9 फरवरी को एक्यूआई) 227 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। शनिवार को एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में यानी 152 दर्ज किया गया था।