दिल्ली में हुआ क्रिएटिव कनेक्ट का देश के कोने कोने से आयी नयी प्रतिभाओं को चुनने का एक बड़ा ओपन माइक !

दिल्ली में ‘क्रिएटिव कनेक्ट’ (Creative Connect) पहल के तहत नई प्रतिभाओं को खोजने के लिए एक बड़ा ओपन माइक आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य शहर को ‘क्रिएटिव कैपिटल’ (Creative Capital) के रूप में स्थापित करना है। यह कार्यक्रम युवाओं को कविता, कहानी सुनाने और गायन जैसे क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करता है।










कार्यक्रम का संचालन प्रिया कोरंगा ने बेहद कुशल तरीके से किया इस नि:शुल्क आयोजन में देश और अन्य राज्यों के शहर से आये 14 से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि यहां शायरी कविता स्टैंड अप कॉमेडी से लेकर आधुनिक रैप गायन की प्रस्तुति ने दर्शकों की तालियों की गूंज से माहौल को और भी जीवंत बना दिया !

हमारे संवाददाता से बात करते हुए नव खेतवाल ने बताया की इस ओपन माइक का उद्देश्य देश और अन्य राज्यों से आयी नयी प्रतिभाओं द्वारा देश की कला, संस्कृति और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है ।
