राष्ट्रीय
जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ !

जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को देश के 53वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में हुए एक समारोह में जस्टिस सूर्यकांत को शपथ दिलाई। उन्होंने हिंदी में शपथ ली है। जस्टिस सूर्यकांत ने जस्टिस बीआर गवई की जगह ली है।

जस्टिस सूर्यकांत अपने पद पर 9 फरवरी, 2027 तक बने रहेंगे। उनके पास कुल 1 साल 2 महीने, 17 दिनों तक का कार्यकाल होगा।
जस्टिस गवई, रविवार को रिटायर हुए हैं। जस्टिस सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।



