राज्य की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है ,18 नवंबर को नई सरकार लेगी शपथ: तेजस्वी यादव

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “इस बार 2020 की तुलना में बिहार में 72 लाख अधिक मत पड़े हैं और यह वोट ‘परिवर्तन के पक्ष’ में पड़े हैं। तेजस्वी ने कहा, प्रदेश में 72 लाख लोगों ने नीतीश कुमार को बचाने के लिए नहीं बल्कि बिहार में बदलाव लाने और सरकार बदलने के लिए मतदान किया है। लोगों ने महागठबंधन के पक्ष में मतदान किया है और हम 18 नवंबर को शपथ लेंगे।
#WATCH | #BiharElection2025 | Patna: RJD leader and Mahagathbandhan CM face Tejashwi Yadav says, "…This time they will make all attempts to slow down the counting of votes. They will create fear in District Headquarters. They will not do anything where a bomb blast takes place.… pic.twitter.com/C2sOy7wlL2
— ANI (@ANI) November 12, 2025
एग्जिट पोल के बारे में तेजस्वी ने कहा, “ये सर्वे तो बंगाल (में तृणमूल कांग्रेस को) हरा रहा था। 2024 में कुछ मीडिया राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को लोकसभा में 400 सीटों के पार करा रहे थे नतीजा आपने देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि एग्जिट पोल के चक्कर में “लोगों ने यहां तक कि बड़े अभिनेता धर्मेंद्र को भी मार दिया” और ऐसी पत्रकारिता पहले कभी नहीं देखी।
तेजस्वी ने कहा कि पीएमओ जो तय करता है, अमित शाह चैनलों के लिए जो लिखते हैं, वही मीडिया चलाता है। 2020 के चुनावों की तुलना में इस बार 72 लाख ज़्यादा लोगों ने वोट दिया है, ये वोट नीतीश कुमार को बचाने के लिए नहीं, बल्कि सरकार बदलने के लिए थे। ये बदलाव के लिए वोट है, सरकार बदलने वाली है।



