एक राष्ट्र, एक चुनाव’ चुनाव के समय मुद्दों से भटकाने की कोशिश,, लोकतंत्र में ये नहीं चल सकता, : खड़गे

केंद्र की मोदी सरकार के कैबिनेट द्वारा बुधवार को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशें स्वीकार करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ व्यवहारिक नहीं है और यह लोकतंत्र और संघवाद के बिल्कुल खिलाफ है। बीजेपी चुनाव के समय इसके ज़रिये असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करती है।
One Nation, One Election केवल ध्यान भटकाने का भाजपाई मुद्दा है।
ये संविधान के ख़िलाफ़ है,
ये लोकतंत्र के प्रतिकूल है,
ये Federalism के विरूद्ध है।देश इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। pic.twitter.com/rFMFInrnNA
— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 18, 2024
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से कहा, “हम इसके साथ नहीं हैं। एक राष्ट्र, एक चुनाव लोकतंत्र में काम नहीं कर सकता। अगर हम चाहते हैं कि हमारा लोकतंत्र जीवित रहे तो चुनाव जब जहां, जरूरत हो आवश्यकतानुसार होने चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव की व्यवस्था’ चलने वाली नहीं है। चुनाव के समय जब मुद्दे नहीं मिल रहे तो असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बातें करते हैं।
गौरतलब है कि एक राष्ट्र एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की रिपोर्ट को आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रखा गया और फिर कैबिनेट ने इसकी सिफारिशों को स्वीकार कर लिया। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा था कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल में ही ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लागू करेगी।



