‘कच्चे तेल के दाम में 32.5% की कमी, फिर भी देश में मोदी सरकार कम नहीं कर रही आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के दाम’,

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। बावजदू इसके देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस मुद्दे को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई विपक्षी नेताओं ने उठाया है।
Crude Oil Prices have reduced by 32.5%, yet BJP's Fuel Loot continues!
Election going states shall defeat BJP & reject this Modi-induced Price Rise!
On May 16, 2014 (Delhi) –
⛽️Crude per barrel was $107.49
Petrol – ₹71.51
Diesel – ₹57.28On Sept 16, 2024 –
⛽️Crude per… pic.twitter.com/auCMuzlaAK
— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 16, 2024
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म X पर लिखा, “कच्चे तेल की कीमतों में 32.5 फीसदी की कमी आई है, फिर भी बीजेपी की ईंधन लूट जारी है! चुनाव वाले राज्य बीजेपी को हराएंगे और मोदी द्वारा प्रेरित मूल्य वृद्धि को अस्वीकार करेंगे!”
कांग्रेस अध्यक्ष ने साल 2014 और 2024 में तेल की कीमतों का आंकलन करते हुए एक पर पोस्ट किया है
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार मार्च में आम चुनाव से पहले बदलाव किया गया था, जब करीब दो साल तक स्थिर रहने के बाद इसमें दो रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी



