राहुल गांधी ने DTC बस में किया सफर, ड्राइवर, कंडक्टर और मार्शलों से की बात, समस्याओं और तकलीफों को जाना !

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर सड़कों पर उतरे और आम लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जाना।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दक्षिणी दिल्ली के सरोजिनी नगर बस डिपो के निकट बस चालकों और मार्शलों से बातचीत की। राहुल गांधी ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने ‘व्हाट्सऐप’ चैनल पर साझा करते हुए कहा, ‘‘दिल्ली में ड्राइवर और कंडक्टर भाइयों, एवं बस मार्शलों के साथ मुलाकात और चर्चा हुई और फिर डीटीसी बस में एक मज़ेदार यात्रा। अपनों के साथ, उनके मुद्दों पे बात!’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की इस बस यात्रा की तस्वीरें ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, ‘‘जनता की सेवा में हजारों बसों वाला परिवहन निगम चलाने वाले ड्राइवर, कंडक्टर व मार्शल का घर कैसे चलता है? महंगाई, बच्चों की बढ़ती फीस, वेतन व पेंशन की टेंशन के बीच उनका जीवन कैसे चलता है?
जनता की सेवा में हजारों बसों वाला परिवहन निगम चलाने वाले ड्राइवर, कंडक्टर व मार्शल का घर कैसे चलता है? महंगाई, बच्चों की बढ़ती फीस, वेतन व पेंशन की टेंशन के बीच उनका जीवन कैसे चलता है?
देश में करोड़ों ऐसी आवाजें हैं, जो भयावह आर्थिक असुरक्षा में जीने को मजबूर हैं। उनके मन की… pic.twitter.com/NGK6P3IHgS
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 28, 2024
देश में करोड़ों ऐसी आवाजें हैं, जो भयावह आर्थिक असुरक्षा में जीने को मजबूर हैं। उनके मन की बात सुनना जरूरी है।’’ राहुल गाँधी जी लगातार उन्हें सुन रहे हैं और उनके लिए न्याय की आवाज बुलंद कर रहे हैं। आज उन्होंने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस मे यात्रा की और ड्राइवर, कंडक्टर व मार्शल से मुलाकात कर उनकी समस्याएं साझा कीं।’



