राष्ट्रीय

मोदी सरकार की ओर से देश के किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून बनाने से इनकार -रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्यसभा में दिए गए बयान को ‘जलेबी भाषण’ करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि इससे किसानों के खिलाफ ‘‘मोदी सरकार की साजिश’’ उजागर हो गई है।

 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज राज्य सभा में केंद्रीय कृषि मंत्री से सीधा और स्पष्ट सवाल पूछा गया कि क्या भारत सरकार किसान संगठनों की मांग के अनुरूप एमएसपी की कानूनी गारंटी देगी। लगभग 30 मिनट तक वह सवाल का जवाब देने से बचने के लिए इधर-उधर की बातें करते रहे।’’

सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि देश के अन्‍नदाता की रोटी छीनने का भाजपाई षड़्यंत्र आज संसद के पटल पर उजागर हुआ।

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘बीजेपी की किसान विरोधी मानसिकता की कलई आज सरेआम खुल गई। मोदी सरकार की ओर से देश के किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून बनाने से इनकार कर दिया गया।

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘आज संसद में जो हुआ, वह हिंदुस्‍तान के इतिहास में एक काला दिन है। देश का किसान और खेतिहर मजदूर मोदी सरकार के इस इस काले दिन को याद रखेगा और उनके अहंकार को चकनाचूर भी करेगा।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×