राष्ट्रीय

देश की संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे पेश करेंगी देश का बजट,!

संसद का मानसून सत्र (Budget 2024) सोमवार, 22 जुलाई से शुरू हो जाने के बाद आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश करेंगी। दरअसल यह लगातार सातवीं बार होगा जब सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। वहीं इस बजट से जनता को कई बड़ी उम्मीदें हैं, खासकर मिडिल क्लास, ग्रामीण इलाकों और कृषि क्षेत्र के लोगों को। हालांकि आज देखना होगा कि मिडिल क्लास के लिए यह बजट कैसा आता है। पेश करेंगी देश का बजट,

दरअसल मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार, 22 जुलाई से हुई। वहीं संसद का मानसून सत्र 12 अगस्त तक चलेगा। आज का दिन खास है क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी। यह बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है, और इस पर आम आदमी की बहुत उम्मीदें टिकी हुई हैं। जानकारी के अनुसार सीतारमण आज सुबह 8:40 बजे अपने घर से निकलकर वित्त मंत्रालय पहुंचेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×