राष्ट्रीय

ओम बिरला 18वीं लोकसभा के स्पीकर चुने गए ध्वनिमत से हुआ फैसला !

भारतीय जनता पार्टी के सांसद ओम बिरला को लोकसभा का स्पीकर चुन लिया गया है। ध्वनिमत से स्पीकर का चुनाव किया गया। ओम बिरला दूसरी बार इस उत्तरदायित्व को संभाल रहे हैं। हालांकि विपक्ष ने एनडीए के उम्मीदवार बिरला के खिलाफ के.सुरेश को मैदान में उतारा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अध्यक्ष पद के लिए बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अनुमोदन किया। इस प्रस्ताव को प्रोटेम स्पीकर (कार्यवाहक अध्यक्ष) भर्तृहरि महताब ने सदन में मतदान के लिए रखा और इसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। इसके बाद कार्यवाहक अध्यक्ष महताब ने बिरला को लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×