‘एंटायर पॉलिटिकल साइंस’ के छात्र को ही महात्मा गांधी के बारे में जानने के लिए फिल्म देखने की ज़रूरत रही होगी,- राहुल गाँधी

कांग्रेस ने महात्मा गांधी के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक टिप्पणी को लेकर बुधवार को उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जिनके वैचारिक पूर्वज नाथूराम गोडसे के साथ महात्मा गांधी जी की हत्या में शामिल थे, वो बापू द्वारा दिखाए गए सत्य के मार्ग पर कभी नहीं चल सकते।
सिर्फ ‘एंटायर पॉलिटिकल साइंस’ के छात्र को ही महात्मा गांधी के बारे में जानने के लिये फिल्म देखने की ज़रूरत रही होगी।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 29, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने समाचार चैनल ‘एबीपी न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि रिचर्ड एटनबरो की 1982 की फिल्म ‘गांधी’ के बनने तक दुनिया को महात्मा गांधी के बारे में ज्यादा पता नहीं था
प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कटाक्ष करते हुए कहा कि सिर्फ ‘एंटायर पॉलिटिकल साइंस’ के छात्र को ही महात्मा गांधी के बारे में जानने के लिये फिल्म देखने की ज़रूरत रही होगी।
उन्होंने दावा किया, ‘‘2024 का चुनाव महात्मा भक्त और गोडसे भक्त के बीच में हुआ है। निवर्तमान प्रधानमंत्री और उनके गोडसे भक्त साथियों की हार ज़ाहिर है।’’



