राहुल गाँधी की बिहार से चेतावनी,मोदी के भ्रष्टाचार की होगी जांच, मोदी जी से ED जब सवाल करेगा तो वह कहेंगे, ‘‘मैं कुछ नहीं जानता..मुझे परमात्मा ने भेजा था

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री के ‘‘परमात्मा द्वारा भेजे जाने’’ संबंधी कथित बयान पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘चार जून के बाद अगर भ्रष्टाचार के बारे में प्रवर्तन निदेशालय मोदी से सवाल करेगा तो वह कहेंगे, ‘‘मैं कुछ नहीं जानता… मुझे परमात्मा ने भेजा था।’’

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री के एक साक्षात्कार का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मोदी जी कहते हैं उन्हें परमात्मा ने धरती पर भेजा है। मिशन पर भेजा है। हम सब बायोलॉजिकल लोग हैं। नरेंद्र मोदी जी अकेले आसमान से गिरे हैं। उनको भगवान ने हिंदुस्तान में अडाणी जी के लिए काम करने को भेजा है। 10 साल अडाणी जी का काम किया।’’
चुनावी सभाओं को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी संबोधित किया।
रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘बिहार के लोग किसी से नहीं डरते…एक 75 वर्षीय व्यक्ति (मोदी), 34 साल के व्यक्ति को जेल की धमकी दे रहा है। बिहार के लोग गुजरात के लोगों से नहीं डरते …बिहार के लोग किसी से नहीं डरते, हमारे भगवान कृष्ण का जन्म जेल में हुआ था ….. जनता फैसला करेगी।’’
कांग्रेस नेता अंशुल अभिजीत जहां पटना साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं राजद नेता मीसा भारती पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से तथा आरा से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के उम्मीदवार सुदामा प्रसाद महागठबंधन की उम्मीदवार हैं।
पटना साहिब, पाटलिपुत्र और आरा सहित बिहार की बाकी बची कुल आठ लोकसभा सीटों पर एक जून को मतदान होगा।



