बिहार में हुई जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी,अत्यंत पिछड़ा वर्ग की आबादी सबसे ज़्यादा 36.01% ! जानिए बाकी किसकी कितनी हिस्सेदारी !

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट जाति आधारित जनगणना की आज यानी सोमवार (02 अक्टूबर) रिपोर्ट जारी कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमीर सुबहानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जाति आधारित गणना का रिपोर्ट जारी की है.

मुख्य सचिव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार में जातीय गणना सर्वे 2022 की पुस्तिका का विमोचन किया. बिहार में पिछड़ा वर्ग 27.13%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, सामान्य वर्ग 15.52% है। बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक है

बता दें कि 215 जातियों का आंकड़ा जारी किया गया है. आंकड़ों के मुताबिक, ब्राह्मण- 3.5%, यादव- 14% राजपूत- 3.45%, भूमिहार- 2.86, कुर्मी 2.8785 परसेंट, कुर्मी 2.8785 परसेंट, कुशवाहा 4.2120 परसेंट, ब्राह्मण 3.6575 परसेंट, भूमिहार 2.8683 परसेंट, राजपूत 3.4505 परसेंट, मुसहर 3.0872 परसेंटमल्लाह- 2.6086 फीसदी, बनिया- 2.3155 फीसदी, कायस्थ- 0.60 फीसदी, बिहार में मुसलमान 17. 7088 परसेंट, इसाई 0.0576 परसेंट है.



